Gametogenesis notes in hindi (युग्मकजनन)

Gametogenesis (युगमकजनन)= 

नर तथा मादा जनन कोशिकाओं ( germ cells ) व युग्मको (gametes) के निर्माण की क्रिया को ही gametogenesis कहते हैै।

ह्यास = 

भाजन या अर्द्धसूत्री भाजन (meiosis) द्वारा होता है।
                                अतः क्रिया के फलस्वरूप बनने वाली कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या आधी हो जाती है। अर्थात् मेढ़क की मातृ कोशिकाओं में 24 गुणसूत्र, युगमकजनन  क्रियाा के बाद प्रत्येक संतति कोशिका ( daughter cell ) में 12-12  रह जाते है ।  यह क्रियाा  केवल जनन कोशिकााओंं  वृषण ( testes )  और  अंडाशय ( ovum ) में ही होती है। नर जनन कोशिकाओ ( male germ cell ) से नर युग्मक या शुक्राणुओं ( male gametes or sperm cell ) के निर्माण को शुक्राणुजन ( spermatogenesis ) तथा मादा जनन कोशिकाओं ( female germ cell ) से मादा युग्मक या अंड ( female gametes or ovum ) के निर्माण की क्रिया को अण्डजनन ( oogenesis ) कहते है ।

Spermatogenesis(शुक्राणुजनन)

1) आदिजनन कोशिकाओं का उद्गम (origin of germinal cells) :- 

                                             शुक्राणु या अण्डाणु दोनो जनन कोशिकाएं आद्यजनन कोशिकाओं (germinal cells) से उत्पन्न होती है। सभी कशेरूकों में निषेचित अण्डे में बहुत पहले ही जर्मप्लाज्म और सीमेटोप्लाज अलग - अलग विभेदित हो जाते है और आदिजनन कोशिकाएं वर्धी ध्रुव ( vegetal pole ) पर पायी जाती है अर्थात एंडोडर्म में विकसित होती है और वयस्क में ये कोशिकाएं जनदो में (gonads ) मे पहुंच जाती है।

2) शुक्राणुजन का स्थल (Location of spermatozoa) :- 

                                शुक्राणुजन नर के वृषण (testes) मे शुक्राणुधर नलिकाओं ( Seminiferous Tubules ) मे होती है। वृषण में यही अंतराली कोशिकाएं नर हार्मोन ( Testosterone ) का स्त्राव करती है।

शुक्राणुधर नलिकाएं ( Seminiferous Tubules ) -> यह कुण्डलित नलिकाएं है। यह बहुस्तरीय जनन उपकला की बनी होती है, एक अनुप्रस्थ काट मे जनन उपकला शुक्राणुजनन की विभिन्न प्रवस्थाओ को दर्शाने वाली कोशिकाओं की बनी दिखाई देती है, जिनका क्रम आधारीय कला पर निम्न प्रकार होती है: 


स्पर्मेटोगोनियम - प्राइमरी स्पर्मेटोसाइट - सेकेंडरी स्पर्मेटोसाइट - स्पर्मेटिड - शुक्राणु ।

                          शुक्राणु परिपक्व होकर शुक्राणुधर नलिका ( Seminiferous tubule ) की गुहा मे गिर जाते है। इस क्रिया को स्पर्मेटीएसन (spermatietion ) कहते है। Seminiferous tubules की उपकला मे spermatogonium के बीच मे बड़ी कोशिकाएं होती है। इन्हे सरटोलाई कोशिकाएं ( sertoli cells ) कहते है। यह विकासमान शुक्राणुओं की विभिन्न अवस्थाओं को आधार प्रदान करती है और पोषण पहुंचाती है। 
                          

Oogenesis (अण्डजनन)  

  मादा जंतुओं के अंडाशय को आस्तरीत करने वाली जर्मिनल एपीथीलियम की जनन कोशिकाओं की परिपक्वन प्रक्रिया को अण्डजनन कहते है , जिसमे गुणसूत्रों की संख्या जनन कोशिकाओं से आधी रह जाती है। अण्डजनन की प्रक्रिया को तीन प्रावस्थाओ में बांटा गया है -

अगर आपको यह नोट्स अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करे व आपको कोई प्रश्न पूछना हो, तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
                धन्यवाद! 

और भी नोट्स पढ़े :-

Post a Comment

Please do not comment any spam link in the comment box🙏

और नया पुराने