राइबोसोम की संरचना, कार्य एवं प्रकार । Ribosomes in Hindi

राइबोसोम (Ribosome) 

यह कलाविहीन कोशिकांग होता है। रॉबिनसन एवं ब्राउन (Robinson and Brown,1953) ने सबसे पहली बार राइबोसोम को पादप कोशिका में (सेम की जड़ कोशिकाओं में) तथा पैलेड (palade,1955) ने इसे जन्तु कोशिका में देखा । यह सबसे छोटी कोशिकांग के रूप मे जाना जाता है। 

  • राइबोसोम नाम रॉबर्ट (Robert) ने दिया। इसे पैलेड पार्टिकल भी कहा जाता है।   
  • ये राइबोन्यूक्लियो प्रोटीन के बने होते है, जिनसे प्रोटीन और आरएनए की मात्रा लगभग बराबर या किसी- किसी में 40% से 60% तक घटती-बढ़ती रहती है।
  • प्रोटीन संशलेषण के समय अनेक राइबोसोम एक साथ लगकर एक श्रृंखला बना लेते है जिसे पॉलीराइबोसोम (Polyribosome) या पोलिसोम (Polysome) कहते है। 

राइबोसोम के प्रकार (Types of Ribosomes) - 

1. 80S राइबोसोम (80S Ribosome) - 80S राइबोसोम आकार में बड़े होते है और इनका अवसादन गुणानक 80S होता है।

  • ये यू कोशिकाओ में पाये जाते है।
  • यह 40S एवं 60S उपइ का यो से मिलकर बना होता है।
  • इसमें r-RNA, एवं राइबोसोम प्रोटीन पायी जाती है। 
80S राइबोसोम (80S Ribosome) और 70S राइबोसोम (70S Ribosome)

2. 70S राइबोसोम (70 Ribosome) - ये आकार में छोटे होते है और इनका अवसादन गुणानक 70S होता है।

  •  ये प्रोकैरियोटिक जीवों जैसे - जीवाणु, सायनोओ, एवं कुछ कोशिकांगो उदाहरण - क्लोरोप्लास्ट तथा माइटोकोंड्रिया में पाये जाते है।
  • ये दो उप इकाइयों 30S (छोटी इकाई) एवं 50S (बड़ी इकाई) से मिलकर बनी होती है।
  •  इसकी दोनों उप इकाइयों r-RNA की बनी होती है। 

राइबोसोम के कार्य (Functions of Ribosome) - 

  1.  राइबोसोम का मुख्य कार्य प्रोटीन निर्माण होता है। अत: इसे प्रोटिन फैक्ट्री (protin factory) कहा जाता है।
  2.  यह संरक्षण का भी कार्य करता है क्योंकि यह एंजाइम न्यूक्ली एज के प्रभाव से उस समय m- RNA की रक्षा करता है जब राइबोसोम के दोनों उप इकाइयों के बीच यह प्रोटीन संश्लेषण हेतु उपस्थित होता है।
  3. यह प्लेटफार्म यानि टेम्पलेट जैसा कार्य करता है, क्योंकि प्रोटीन संश्लेषण में आवश्यक सामग्री यो को इकठठा करता है।  
इस पोस्ट में हमनें राइबोसोम (Ribosome) का नोट्स हिन्दी में बनाया है, उसको आपके साथ साझा किया है। अगर आपको यह अच्छा लगता हो, तो कमेन्ट बॉक्स में हमें जरूर बताए।  

और पढ़ें :- 

Post a Comment

Please do not comment any spam link in the comment box🙏

और नया पुराने